फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Broken road becomes a dilemma for villagers

Kurukshetra News: टूटी हुई सड़क बनी ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Broken road becomes a dilemma for villagers
बाबैन। ईशरहेड़ी गांव को हाईवे नंबर सात से जोड़ने वाली सड़क मार्ग टूटा होने के कारण ग्रामीणों को भारी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों के लिए जी का जंजाल बने हुए है। इस टूटी हुई सड़क पर कई बार राहगीरों के साथ हादसे हो चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण भाग सिंह, साहब सिंह, जगदीश नबंरदार, धर्मबीर सिंह, गुरतार सिंह, रणबीर सिंह, प्रदीप कुमार ने बताया कि हाईवे नंबर सात से गांव ईशरहेड़ी तक का सड़क मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है, जिसके चलते सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है यह सड़क पिछले कई वर्षों से टूटी हुई हैं। अब तक इस सड़क को प्रशासन की ओर से दुरुस्त नहीं कराया गया है। वहीं ईशरहेड़ी गांव तक की सड़क भी टूट चुकी है। हर रोज सड़क में हो रहे गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। किसानों का कहना है कि कई बार गन्ने के सीजन में गड्ढा बचाने के चक्कर में ट्राली भी पलट चुकी है। अनाज मंडी में फसल पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed