फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Broke the lock of the house and stole Rs 1.25 lakh cash and jewellery.

Kurukshetra News: घर का ताला तोड़ सवा लाख रुपये नकदी और जेवर चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Broke the lock of the house and stole Rs 1.25 lakh cash and jewellery.
पिहोवा। गुरु नानक कॉलोनी में चोर एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चुराकर फरार हो गए। चोर ने घर में रखा मोबाइल भी उठा लिया। परिवार रिश्तेदारी में शहर से बाहर गया हुआ था। थाना शहर में दर्ज शिकायत में जितेंद्र कुमार निवासी गुरु नानक कॉलोनी गली-तीन ने बताया कि वह अपने परिवार सहित पूंडरी (जिला कैथल) अपनी रिश्तेदारी में गया था।
विज्ञापन

रिश्तेदारी से वापस अपने घर आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर घर के कमरे में स्टील के गुल्लक से सवा एक लाख रुपये, 10 तोले चांदी के जेवर, सोने की एक जोड़ी बच्चे की बालियां और मोबाइल चोरी कर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित कराए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed