फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   British High Commission selected IGN

Kurukshetra News: ब्रिटिश हाई कमीशन ने किया आईजीएन का चयन

Sat, 07 Mar 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 07 Mar 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
British High Commission selected IGN
लाडवा। ब्रिटिश काउंसलर प्रतिनिधि सुनैना शर्मा और योजना को पुष्पगुच्छ भेंट करते प्राचार्य कुशल प
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज को ब्रिटिश हाई कमीशन ने महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के अंतर्गत चयनित किया है। शुक्रवार को ब्रिटिश काउंसिल की ओर से प्रतिनिधि सुनैना शर्मा और योजना ने 19 मार्च को प्रस्तावित उच्च स्तरीय बैठक की तैयारियों के तहत कॉलेज परिसर का अवलोकन किया।
विज्ञापन

बैठक ब्रिटिश हाई कमीशन के वरिष्ठ सदस्य करेंगे, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में संभावित सहयोग, संयुक्त कार्यक्रमों और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर विस्तृत चर्चा होगी। दोनों प्रतिनिधियों ने प्राचार्य प्रो. कुशल पाल से शिष्टाचार भेंट की। कॉलेज प्रशासन और प्रतिनिधियों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं, अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-विनिमय कार्यक्रमों व संयुक्त कार्यशालाओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जोर दिया गया कि विदेश से शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं वीजा संबंधी धोखाधड़ी (वीजा फ्रॉड) से किस प्रकार बच सकते हैं। प्राचार्य ने कहा कि ब्रिटिश काउंसिल और ब्रिटिश हाई कमीशन की ओर से आईजीएन कॉलेज का चयन किया जाना गर्व और सम्मान की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed