फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bright future of semiconductor industry in India: Prof. Dinesh

भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग का सुनहरा भविष्य : प्रो. दिनेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bright future of semiconductor industry in India: Prof. Dinesh
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान विभाग और गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सहयोग में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी विषय पर चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार रहे। उन्होंने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग का सुनहरा भविष्य है। वैश्विक पटल पर सेमीकंडक्टर एवं चिप विनिर्माण क्षेत्र की भारी मांग है। सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सेमीकंडक्टर एवं चिप निर्माण में भविष्य के शोध, अनुसंधान एवं नवाचार को आकार देने में मदद मिलेगी। सम्मेलन में जर्मनी, मलेशिया और भारत के उद्योग जगत के नेताओं ने सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी की वर्तमान स्थिति और भविष्य के बारे में अपने विचार साझा किए। इन्फिनियन टेक्नोलॉजी में अनुसंधान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने उन्नत सेमीकंडक्टर प्रणालियों को एकीकृत करने में ऑटोमोटिव उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। इसके साथ सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के विशेषज्ञों ने देश के सेमीकंडक्टर मिशन और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में विदेशी निवेश को आकर्षित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए हाल ही में बनाई गई नीतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


वैश्विक परिप्रेक्ष्य जर्मनी में ग्लोबलफाउंड्रीज के वरिष्ठ टेक्नोक्रेट स्वेन बेयर ने ऑनलाइन माध्यम से सेमीकंडक्टर व्यवसाय स्थापित करने की चुनौतियों के बारे में बात की। इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार ने इलेक्ट्रानिक साइंस विभाग की स्थापना 1991 में भारत सरकार द्वारा सेमीकंडक्टर विनिर्माण प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। विभाग भारत सेमीकंडक्टर मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और इसका उद्देश्य कुवि को सेमीकंडक्टर शिक्षा के लिए अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed