फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brainstormed on the challenges and development of Developed India-2047

Kurukshetra News: विकसित भारत-2047 की चुनौतियां और विकास पर किया मंथन

Fri, 21 Feb 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 21 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Brainstormed on the challenges and development of Developed India-2047
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. आरके सदन में लोक प्रशासन विभाग एवं न्यू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विकसित भारत 2047 की चुनौतियां, अवसर और विकास विषय पर मंथन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा है कि विकसित भारत के लिए ढांचागत विकास जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत-2047 के आधार पर सड़क, कृषि, शिक्षा, व्यापार एवं उद्योग, स्वास्थ्य एवं विज्ञान सहित अन्य क्षेत्रों में तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेमिनार के माध्यम से विकसित भारत अभियान के लिए अहम सुझाव मिलेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम अध्यक्ष कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 का उद्देश्य भारत को पूर्ण विकसित और समृद्धशाली राष्ट्र बनाना है। विशिष्ट अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि राष्ट्र के विकास में सभी भारतीयों का योगदान जरूरी है, जिससे आने वाले 25 वर्षों में भारत विश्वगुरु बनकर पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी विकसित भारत की संकल्पा को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। विकसित भारत अभियान पूरे समाज का विषय है। इसको लेकर ही एनईपी 2020 में भी युवाओं के लिए कौशल, प्रशिक्षण एवं नैतिक मूल्यों पर जोर दिया गया है। एनईपीएएसआई के अध्यक्ष प्रो. जनक सिंह मीना ने भी युवाओं को विकसित भारत के सपनों को साकार करने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि ये सेमिनार आईसीएसएसआर उत्तर पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के माध्यम से आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शैक्षणिक उत्कृष्टता कार्यों के लिए अवॉर्ड देकर किया सम्मानित
राष्ट्रीय सेमिनार में विभिन्न शैक्षणिक उत्कृष्टता कार्यों के लिए अतिथियों द्वारा अवाॅर्ड भी प्रदान किए गए। इसमें प्रो. सुजाता को एनआर इनामदार लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड, प्रो. रूकमी बासु को मोहित भट्टाचार्य, प्रो. मोहिंदर सिंह को पीसी माथुर, प्रो. आरके शर्मा को एसपी वर्मा तथा प्रो. सतीश के पटेल को नूरजहां बावा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही ममता मोक्ता को भास्कर राव वासीरेड्डी, प्रो. संसार सिंह को एसपी वर्मा एक्सिलैंस अवाॅर्ड, नेपाल से आई उपनिदेशक राजनाई रग्मी को नेपसी यूथ एक्सिलैंस अवाॅर्ड-2025 तथा डॉ. शैलेंद्र मौर्या को नेपसी बेस्ट इमर्जिंग इंस्टीट्यूशन अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed