फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brahmasarovar's VVIP Ghat also became grain market, situation is not improving as expected

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर का वीवीआईपी घाट भी बना अनाजमंडी, उम्मीद अनुसार नहीं सुधर पा रहे हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Brahmasarovar's VVIP Ghat also became grain market, situation is not improving as expected
कुरुक्षेत्र। बाहरी ओर से धान से अटा ब्रह्मसरोवर का वीवीआईपी घाट। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद से लेकर उठान तक के हालात उम्मीद अनुसार पटरी पर नहीं लौट पाए हैं। अभी भी अधिकतर अनाज मंडियां धान से अटी पड़ी है तो किसानों को धान डालने की जगह नहीं मिल पा रही है। धर्मनगरी में भी किसानों को सड़को पर जहां भी जगह दिखाई पड़ रही वहीं धान डालने को मजबूर हैं। यहां तक कि ब्रह्मसरोवर चारों ओर से अस्थाई अनाज मंडियों से घिरा हुआ है तो वीवीआईपी घाट भी बाहरी ओर से पूरी तरह धान से अटा हुआ है। यहां वीवीआईपी तो दूर आम आदमी का गुजरना भी घाट तक पहुंचना मुश्किल है। ब्रह्मसरोवर के बने इन हालात के चलते यहां पर्यटन को भी धक्का लग रहा है।
विज्ञापन

यहां आने वाले पर्यटकों को दिन-रात धूल के गुबारों का सामना करना पड़ता है तो वहीं वहीं चारों ओर सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रक व अन्य वाहन दौड़ते दिखाई पड़ रहे हैं। ब्रह्मसरोवर परिसर में घुसना तक पर्यटकों के लिए मुश्किल भरा हो चुका है तो ऐसे में पर्यटक यहां से किनारा करने लगे हैं।
विज्ञापन



पिछले सीजन में ही प्रशासन को करवा दिया था अवगत : सिंघल
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि ब्रह्मसरोवर के चारों ओर हर सीजन में मंडियां बना दी जाती है, जिससे पूरी तरह से यहां अव्यवस्था फैल जाती है तो पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले सीजन में भी प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन इस बार फिर चारों ओर धान की मंडियां बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक हो चुकी धान खरीद व उठान
शनिवार शाम तक कुल खरीद --719508 एमटी

शनिवार को खरीद-- 58727 एमटी

कुल उठान-- 444359 एमटी, 64 फीसदी

भुगतान-- 956. 23 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed