Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brahma Sarovar filled with paddy as soon as the season started

Kurukshetra News: सीजन शुरू होते ही धान से अटा ब्रह्मसरोवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:18 AM IST
विज्ञापन
Brahma Sarovar filled with paddy as soon as the season started
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट पर सीजन की शुरुआत में सुखाई गई धान। संवाद
कुरुक्षेत्र। धान का सीजन शुरू होते ही पवित्र ब्रह्मसरोवर ने अनाज मंडी का रूप ले लिया है। ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट के आसपास से लेकर चारों ओर पार्किंग धान से अटने लगी है। यही नहीं मेला ग्राउंड, 18 मंजिला मंदिर के आसपास भी मंडियां सज गई हैं। इससे ब्रह्मसरोवर पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर पर हर रोज करीब पांच हजार श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं सुबह व शाम के समय शहर के हजारों लोग सैर करने पहुंचते हैं लेकिन यहां हर साल की तरह इस बार भी चारों ओर धान की ढेरियां लग चुकी हैं। यहां तक कि कई जगहों पर सड़कों पर ही धान को सुखाया जा रहा है। ऐसे में न केवल यहां दिनभर धान सफाई के चलते धूल के गुब्बार उठते हैं बल्कि लोडिड ट्रैक्टर व अन्य वाहन भी दिन-रात चलने लगे हैं। इससे आम श्रद्धालु और पर्यटकों की ही परेशानी नहीं बढ़ी है बल्कि बुजुर्ग व मरीजों के लिए भी इससे संकट खड़ा होने लगा है।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर परिसर में कभी गेहूं तो कभी धान डाले जाने से परेशान पर्यटक अनेक बार केडीबी अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं। वहीं केडीबी अधिकारी भी जिला प्रशासन के समक्ष इस पर कई बार आपत्ति जता चुके हैं। इसके बावजूद इसे आज तक नहीं रोका जा सका है। धान के चलते अब चारों ओर कबाड़ के ढेर भी लगने लगे हैं और अनेक जगहों से सड़कें भी टूट चुकी हैं।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट पर सीजन की शुरुआत में सुखाई गई धान। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट पर सीजन की शुरुआत में सुखाई गई धान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed