कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में इतिहास विभाग की ओर से शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा वशिष्ठ ने देश के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के जीवन और बलिदान के बारे में अवगत कराया। प्राचार्य प्रो शीशपाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी मिलती है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के चहुंमुखी विकास में योगदान देती हैं। मंच आचार्य डॉ. धीरज कौशिक ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिस्पर्धा की। इन्हें क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और सूर्यसेन के नाम दिया गया। प्रथम स्थान टीम भगत सिंह से मोहित, अंकित, प्रिंस, ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रहे टीम चंद्रशेखर के लविश, बलजिंदर कौर और खुशी। वहीं तृतीय स्थान राजगुरु टीम के अर्पित, अमित और पीयूष ने प्राप्त किया।