फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Boy dies in Road accident in Kurukshetra of Haryana

मातम में बदली खुशी: जन्मदिन वाले ही दिन बेटे की मौत, केक लाते हुए हुआ हादसा

Thu, 07 Mar 2024 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Mar 2024 07:41 PM IST
सार

केक लेकर माता-पिता के साथ लौट रहे सात साल के तनिश की हादसे में मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की खुशी मामत में बदल गई है। 

विज्ञापन
Boy dies in Road accident in Kurukshetra of Haryana
तनिश - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के गांव धंतोड़ी में एक परिवार में उस समय जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गई जब उसी सात वर्षीय बेटे की हादसे में मौत हो गई। वह अपने जन्म दिन की खुशी में माता-पिता के साथ केक लेकर लौट रहा था। हादसे के बाद न केवल परिवार में कोहराम मच गया बल्कि पूरे गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन


गांव धंतोड़ी निवासी रवि ने बताया कि उसके सात साल के बेटे तनिश का आज गुरुवार को जन्म दिन था। उसी खुशी में वह उसे व अपनी पत्नी नेहा को साथ लेकर केक लेने पिपली गया था। केक लेकर लौटते समय वे नेशनल हाईवे पर गांव मसाना के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वे सड़क किनारे जा गिरे।
विज्ञापन


राहगीरों ने उन्हें मीरी पीरी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बताया कि तनिश के गले में गहरी चोट थी, जिसके चलते उसे मुलाना एमएम अस्पताल में रेफर करना पड़ा, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर उसके माता-पिता का मीरी पीरी अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस हादसे से पूरे परिवार में हाहाकार मच गया तो पूरा गांव सन्न रह गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र भेजा।  रवि के चाचा अमरजीत सिंह ढांगी ने बताया कि तनिश माता-पिता का इकलौता बेटा था।


रवि व उसकी पत्नी नेहा को क्या पता था कि जिस बच्चे के जन्म दिन की खुशी मनाने के लिए वे केक लेने जा रहे हैं, वह आज के दिन ही उनसे इस तरह हमेशा के लिए चला जाएगा। वहीं इस हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो हर कोई सहम गया। पूरे गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed