{"_id":"65e9cafebedb25cdb60e7532","slug":"boy-dies-in-road-accident-in-kurukshetra-of-haryana-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशी: जन्मदिन वाले ही दिन बेटे की मौत, केक लाते हुए हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशी: जन्मदिन वाले ही दिन बेटे की मौत, केक लाते हुए हुआ हादसा
Thu, 07 Mar 2024 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:41 PM IST
सार
केक लेकर माता-पिता के साथ लौट रहे सात साल के तनिश की हादसे में मौत हो गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की खुशी मामत में बदल गई है।
विज्ञापन
तनिश
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के गांव धंतोड़ी में एक परिवार में उस समय जन्मदिन की खुशी मातम में बदल गई जब उसी सात वर्षीय बेटे की हादसे में मौत हो गई। वह अपने जन्म दिन की खुशी में माता-पिता के साथ केक लेकर लौट रहा था। हादसे के बाद न केवल परिवार में कोहराम मच गया बल्कि पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
गांव धंतोड़ी निवासी रवि ने बताया कि उसके सात साल के बेटे तनिश का आज गुरुवार को जन्म दिन था। उसी खुशी में वह उसे व अपनी पत्नी नेहा को साथ लेकर केक लेने पिपली गया था। केक लेकर लौटते समय वे नेशनल हाईवे पर गांव मसाना के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वे सड़क किनारे जा गिरे।
विज्ञापन
राहगीरों ने उन्हें मीरी पीरी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बताया कि तनिश के गले में गहरी चोट थी, जिसके चलते उसे मुलाना एमएम अस्पताल में रेफर करना पड़ा, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर उसके माता-पिता का मीरी पीरी अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं इस हादसे से पूरे परिवार में हाहाकार मच गया तो पूरा गांव सन्न रह गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र भेजा। रवि के चाचा अमरजीत सिंह ढांगी ने बताया कि तनिश माता-पिता का इकलौता बेटा था।
रवि व उसकी पत्नी नेहा को क्या पता था कि जिस बच्चे के जन्म दिन की खुशी मनाने के लिए वे केक लेने जा रहे हैं, वह आज के दिन ही उनसे इस तरह हमेशा के लिए चला जाएगा। वहीं इस हादसे की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो हर कोई सहम गया। पूरे गांव में मातम पसर गया।