Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Boxers from the Manoj Kumar Academy won 9 gold medals in boxing.

Kurukshetra News: बॉक्सिंग में मनोज कुमार एकेडमी के मुक्केबाजों ने जीते 9 स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Boxers from the Manoj Kumar Academy won 9 gold medals in boxing.
कुरुक्षेत्र। सांसद खेल महोत्सव में मनोज कुमार अकादमी के विजेता खिलाड़ी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में आयोजित सांसद खेल महोत्सव की थानेसर विधानसभा स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मनोज कुमार बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी के नौ मुक्केबाजों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीते, जबकि दो खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किए।

महिला वर्ग में रितिका ने 48 किलोग्राम, स्नेहा बूरा ने 51 किलोग्राम, महक ने 57 किलोग्राम और जिया ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। वहीं पुरुष वर्ग में लखविंद्र ने 55 किग्रा, मयंक ने 65 किग्रा, उदय ने 75 किग्रा, विशेष ने 85 किग्रा और आदित्य ने 90 से ज्यादा किग्रा भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसके अलावा विनीत ने 50 किग्रा और आयुष ने 60 किग्रा भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीते। इस तरह एकेडमी के खिलाड़ियों ने कुल नौ स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए। एकेडमी के संस्थापक मनोज कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed