फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   box stolen from warehouse

गोदाम से बॉक्स चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
box stolen from warehouse
लाडवा-पिपली मार्ग पर बरहान मोड़ के पास स्थित एक गोदाम से सेब व सरसों के गत्ते के बॉक्स चोरी करने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री मालिक को इस घटना की जानकारी तब लगी जब उसके पास माल का आर्डर आया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाडवा वासी अमित गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घडौला रोड पर उसकी डीएवी कंटेनर के नाम से फैक्ट्री है। वहीं बरहान मोड पर उसने एक गोदाम लिया हुआ है, जिसमें वह गत्ते के बॉक्स को तैयार करके उन्हें हिमाचल, उत्तर प्रदेश में सेब, सरसों के तेल आदि की पैकिंग के लिए बेचते हैं। जुलाई-अगस्त में हिमाचल प्रदेश में सेब का सीजन शुरू हो जाता है। इसके लिए उन्होंने पहले ही गत्ते के बॉक्स तैयार कर 11 गाड़ी बॉक्स बरहान गांव में गोदाम में लगाया हुआ था। गोदाम में चौकीदार रामराज पुत्र गोकुल निवासी गांव मित्रौली बुडौन उत्तर प्रदेश चौकीदारी का काम करता है। 21 अगस्त 2021 को आंसू राणा पुत्र अमर सिंह निवासी भरपूर कॉलोनी लाडवा गोदाम में आया और महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली में गत्ते के बॉक्स भरने लगा। जब चौकीदार रामराज ने उससे पूछा तो आरोपी ने उसे कहा कि डीएवी कंटेनर में गाड़ी खड़ी है और उसमें माल लोड कराना है। इस प्रकार आरोपी आशु राणा गोदाम से 3-4 ट्राली गत्ते के बॉक्स भरकर ले गया। 9 सितंबर 2021 को जब उसके पास बॉक्स का ऑर्डर आया तो उसने गोदाम से माल मंगवाने के लिए गाड़ी को भेजा, लेकिन ठेकेदार ने बताया कि गोदाम में पांच गाड़ी माल कम है तो उसने चौकीदार रामराज से इसके बारे में पूछा। राम राज ने बताया कि आशु राणा 21 अगस्त को वहां से 3-4 ट्राली बॉक्स की भरकर ले गया था। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि घटना की फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान हो गई है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed