फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bolero collided with a tractor trolley full of sand in Kurukshetra, divers engaged in search of two youths

Road Accident: रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर नहर में गिरी बोलेरो, दो युवकों की तलाश में जुटे गोताखोर

Sun, 19 Mar 2023 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Mar 2023 11:43 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बोलेरो गाड़ी नहर में गिर गई।हादसे में दो युवक डूब गए। जबकि एक युवक ने कूदकर जान बचाई। गोताखोर तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Bolero collided with a tractor trolley full of sand in Kurukshetra, divers engaged in search of two youths
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। डांस रोड पर रविवार सुबह सिरसा ब्रांच नहर पुल पर रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली और बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो नहर में जा गिरी। बोलेरो सवार एक युवक ने कूदकर जान बचा ली। वहीं उसके दो साथियों का अभी तक भी सुराग नहीं है। 
विज्ञापन


गोताखोरों के जरिए उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे एक बुलेरो पिकअप हिसार से कुरुक्षेत्र की ओर आ रही थी, पिकअप को ड्राइवर बंटी निवासी सुंदर धर्म कांटा हिसार चला रहा था। 
विज्ञापन


बोलेरो में उसके दो साथी भी बैठे थे एक सोनू निवासी संत नगर हिसार, जबकि दूसरा गुडडू पूत्र स्वर्गीय रामचंद्र पासवान जिला नालंदा हाल हिसार जब सिरसा ब्रांच नहर पुल पार कर रहे थे उसी दौरान एक व्यक्ति रेत भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर कुरुक्षेत्र से ढांडा की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप और ट्रैक्टर की पुल पर टक्कर हो गई। हादसे में बुलेरो बेकाबू होकर दाहिनी तरफ एसवाईएल नहर में जा गिरी। हादसे में एक युवक गुड्डू चलती गाड़ी से कूद गया, वह ठीक है। लेकिन अभी उसके दोनों साथी और गाड़ी का कोई पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर बुलाए। गोताखोर की टीम दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed