{"_id":"67ece45d3b7edda5b9042518","slug":"body-of-young-man-was-found-hanging-from-noose-in-suspicious-circumstances-in-kurukshetra-murder-suspected-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: संदिग्ध परिस्थति में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, लव मैरिज के बाद किराए के मकान में रहता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: संदिग्ध परिस्थति में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, लव मैरिज के बाद किराए के मकान में रहता था मृतक
Wed, 02 Apr 2025 12:46 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:46 PM IST
सार
संदीप पहले तरावड़ी से आकर कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन के पीछे किराए पर रहने लगा था, जहां से कुछ माह पहले वह सुशांत सिटी में किराए पर रहने लगा था। उसने लव मैरिज की हुई थी और वह पत्नी के साथ ही रहता था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र की सुशांत सिटी में रहने वाले युवक ने का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में ही फंदे पर लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव पखाना तरावड़ी जिला करनाल के संदीप के रूप में हुई है।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर एलएनजेपी नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संदीप पहले तरावड़ी से आकर कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन के पीछे किराए पर रहने लगा था, जहां से कुछ माह पहले वह सुशांत सिटी में किराए पर रहने लगा था। उसने लव मैरिज की हुई थी और वह पत्नी के साथ ही रहता था। वह ट्रक चलाने का काम करता है और इसी दौरान उसकी पहचान दो युवकों से हुई तो युवक उसके घर आना-जाना शुरू हो गए। मृतक के पिता नरेश ने आरोप लगाए कि उसके बेटे की हत्या की गई है। दोनों युवक व संदीप की पत्नी का अब कोई पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन