फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bluff wins in Under-14 Chess

Kurukshetra News: शतरंज अंडर-14 में झांसा िवजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bluff wins in Under-14 Chess
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके दूसरे दिन खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य व प्रतियोगिता सचिव लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री ने किया।
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेल खेलने से तनाव कम होता है और जीवन में संतुलन बना रहता है। डीपीई संजय कुमार, रेखा कालड़ा और कंवरपाल शर्मा ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि अभी तक हुई प्रतियोगिताओं में शतरंज (अंडर-14) में प्रथम स्थान राजकीय विद्यालय झांसा और द्वितीय स्थान राजकीय विद्यालय मछरौली ने हासिल किया है। शतरंज (अंडर-17) में प्रथम स्थान राजकीय विद्यालय खरींडवा और द्वितीय स्थान राजकीय विद्यालय लंडी ने हासिल किया है। कबड्डी में प्रथम स्थान राजकीय विद्यालय झरोली और द्वितीय स्थान राजकीय विद्यालय बीड कालवा ने हासिल किया है।
विज्ञापन

फुटबॉल खेल में प्रथम स्थान राजकीय विद्यालय त्यौड़ा और द्वितीय स्थान आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हासिल किया है। जबकि वॉलीबॉल (अंडर-14) में प्रथम स्थान राजकीय विद्यालय मंगोली चट्टान और द्वितीय स्थान राजकीय विद्यालय बीड़ सुजरा ने हासिल किया है। वॉलीबॉल (अंडर-19) में प्रथम स्थान सैनी स्कूल बाबैन और द्वितीय स्थान राजकीय विद्यालय मंगोली ने प्राप्त किया। योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय कन्या विद्यालय शाहाबाद और द्वितीय स्थान माता रुक्मणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद ने हासिल किया है। इस मौके पर प्रिंसिपल मनदीप शर्मा, नरेश कुमार मुदगल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed