फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bloodstained body of a servant serving on nine Gaja Pir found in village Sandhauli, case registered

गांव संधौली में मिला नौ गजा पीर पर सेवा करने वाले सेवक का खून से लथपथ शव, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bloodstained body of a servant serving on nine Gaja Pir found in village Sandhauli, case registered
गांव संधौली में एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या करके उसका शव सड़क पर फेंकने का मामला सामने आया है। गांव के सरपंच ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान यूसुफ (45) वासी गांव भौर सैदां के रूप में हुई। यूसुफ का खून से लथपथ शव गांव संधौली में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर तथ्य एकत्रित करवाए। पुलिस ने गांव भौर सैदां की सरपंच के पति राकेश की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में राकेश ने बताया कि यूसुफ यूपी के मुजफ्फर नगर के पास गांव का रहने वाला था तथा पिछले करीब 15 साल से उनके गांव में नौ गजा पीर पर ग्रामीणों की सहमति से परिवार समेत सेवा करता था। सुबह गांव संधौली के सरपंच जगदीश सेठी ने फोन करके उनको सूचना दी कि यूसुफ का खून से लथपथ शव उनके गांव की सीमा में पड़ा हुआ है। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है।
विज्ञापन

उधर, मृतक के बेटे आयान ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे तीन लोग उसके पिता यूसुफ को अपनी गाड़ी में बैठा कर ले गए थे। वह उन लोगों को नहीं जानता है, लेकिन सामने आने पर उनको पहचान सकता है। घर से जाने के बाद से यूसुफ से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ। एसएचओ दिनेश राणा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर तथ्य एकत्रित कराए है। मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद जीटी रोड के निकट मिला अज्ञात युवक का शव, मामला दर्ज
उधर, शाहाबाद जीटी रोड स्थित गांव ढोलामजरा के पावर हाउस के सामने अज्ञात युवक का शव मिला है। समाचार लिखे जाने तक भी मृतक की शनाख्त नहीं हो पाई। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से परेशान लगता था और इधर-उधर भटकता रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आस-पास के कई गांवों के लोगों से मौके पर बुलाया, लेकिन शनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed