{"_id":"675b432a09922b3c200f4ff4","slug":"blood-soaked-body-found-in-vacant-plot-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-128368-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खाली प्लाॅट में खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खाली प्लाॅट में खून से लथपथ मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड के समीप खाली प्लॉट में खून से लथपथ युवक का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर तेजधार व नुकीले हथियार से चोट मारने के कई निशान मिले हैं। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, मगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खाली प्लॉट के साथ एक मकान में काम चल रहा था। यहां काम कर रहे मजदूरों ने प्लॉट में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया कि मृतक की उम्र 35-40 साल होगी। देखने से मृतक नेपाल का मूल निवासी लग रहा है। उसके सिर व शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को घटनास्थल पर बुलाकर सबूत एकत्रित कराए। बताया जा रहा है कि यह युवक बुधवार को रेलवे रोड पर ही घूम रहा था।
उधर, रिंकू निवासी शोरगीर बस्ती ने पुलिस को बयान दिया कि वह रेलवे रोड पर खाने की रेहड़ी लगाता है। वह बाथरूम करने खाली पर प्लॉट में गया तो यहां खून से लथपथ युवक का शव पड़ा था।
विज्ञापन
किसी ने तेजधार व नुकीले हथियारों से उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने रिंकू के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।क