फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Blood samples of 51 dengue suspected people sent to lab for testing

Kurukshetra News: डेंगू संदिग्ध 51 लोगों के रक्त सैंपल जांच के लिए लैब भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Blood samples of 51 dengue suspected people sent to lab for testing
कुरुक्षेत्र। व्यक्ति के खून की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है, जिसके चलते लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भी पॉश एरिया सेक्टर-तीन में विशेष तौर पर डेंगू की रोकथाम के लिए एंटी लारवा और मच्छर गतिविधियां चलाई। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया। साथ डेंगू का लारवा मिलने पर संबंधित लोगों को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम ने सेक्टर-तीन समेत कई अन्य जगह पर अभियान चलाया। इन जगह से टीम ने कुल 51 डेंगू संदिग्ध लोगों की रक्त पट्टिकाएं बनाई, जिसे जांच के लैब में भेजा गया है। अब तक विभाग की टीम कुल 300 डेंगू संदिग्ध लोगों की रक्त पट्टिका बना चुकी है, जिसमें आठ लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। हालांकि इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग जिले के बाहर हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए थे, मगर उनको जिले में ही दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर, टीम ने अभियान के दौरान कुल 10,352 घर में डेंगू के लारवा की जांच की, जिसमें 32 जगह से लारवा बरामद हुआ। इसके अलावा टीम ने पानी जमा होने के विभिन्न 76,134 स्रोत की जांच कर 35 लारवा को नष्ट किया। इसमें टीम ने कुल 12 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस दिए। अभियान के तहत टीम कुल 8,34,366 घर व 1,93,2,982 पानी जमा होने के स्त्रोत जांच कर 998 घर समेत कुल 2028 जगह से डेंगू का लारवा नष्ट कर चुकी है। इसमें 639 लोगों के घर में दोबारा लारवा मिलने पर नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चलाई जा रही गतिविधियां
विभाग लारवा और मच्छर के ज्यादा घनत्व वाले इलाके में फॉगिंग करवा रहा है। लारवा को नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है, मगर बारिश के जमा पानी में प्यूपा और मच्छर लगातार पनप रहे हैं। आने वाले में दिनों में ज्यादा बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसमें प्यूपा खुद को विकसित करके मच्छर बनेगा, जिससे विभाग के लिए मुश्किलें और बढ़ सकती है। इसलिए विभाग ज्यादा मच्छर वाली जगह में अभियान चला रहा है।



हर चुनौती से निपटने के लिए विभाग तैयार : डॉ. प्रदीप
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग लारवा, मच्छर, डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए तैयार है। लारवा और मच्छर को नष्ट करने के साथ डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डेंगू पॉजिटिव सभी रिकवर हो चुके हैं। बुखार पीड़ित लोगों के रक्त सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में कोई ढील या कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed