{"_id":"692a03ebb0930747e501871b","slug":"blood-donation-camp-dedicated-to-mahatma-jyotiba-phule-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-146098-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महात्मा ज्योतिबा फुले को समर्पित किया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महात्मा ज्योतिबा फुले को समर्पित किया रक्तदान शिविर
Sat, 29 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर अनुसंधान विकास केंद्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर ब्रह्मसरोवर तट पर स्टॉल नंबर 747 पर 21 दिवसीय ब्लड एवं स्वास्थ्य कैंप की सेवाएं जारी हैं। संस्था के अध्यक्ष विनोद पाल होलकर झांसा ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से रक्तदान की सेवाएं दे रही है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर 2017 से लगातार रक्तदान एवं स्वास्थ्य कैंप लगाकर जरूरतमंदों एवं थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए रक्तदान मुहैया कराने का कार्य कर रही है। संस्था के नाम कई कीर्तिमान स्थापित है। संस्था को सरकार व संस्थाओं की ओर से संस्था को विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया है। संस्था 2017 से लगातार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर एक ही स्थान पर नौ दिवसीय, 18 दिवसीय, 19 दिवसीय लगातार रक्तदान एवं स्वास्थ्य कैंप लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली देश की पहली संस्था है। शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर महात्मा ज्योतिबा फुले जी को समर्पित है, उन्होंने अपना सारा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और जनहित के कार्य में लगा दिया।
विज्ञापन