फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BKYU officials raided the warehouse of urea fertilizer, records of 400 out of 900 bags were not found

भाकियू के पदाधिकारियों ने यूरिया खाद के गोदाम पर मारा छापा, 900 कट्टों में से 400 का नहीं मिला रिकार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
BKYU officials raided the warehouse of urea fertilizer, records of 400 out of 900 bags were not found
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना समेत दर्जनों पदाधिकारी शुक्रवार की शाम किसान को उर्वरक न मिलने की शिकायत पर जोड़ियो नाके स्थित एक यूरिया खाद के गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने गोदाम में रखे 900 यूरिया कट्टे में से 400 कट्टे का रिकार्ड न मिलने का आरोप लगाया। कृषि विभाग के अधिकारी ने संबंधित फर्टिलाइजर गोदाम संचालक को नोटिस जारी कर खाद का रिकार्ड मांगा है।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप था कि जब वे गोदाम पर पहुंचे तो संचालक ने गोदाम का ताला नहीं खोला। मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया। ताला खोलने पर गोदाम के अंदर 900 यूरिया कट्टे मिले। इनमें से 400 कट्टे ऐसे थे जिनका कोई रिकार्ड नहीं मिला। इनमें से कुछ खाद के कट्टे किसानों को दिए गए। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिन हरपाल सिंह सुढल ने आरोप लगाया कि फर्टिलाइजर गोदाम का संचालक रात के समय अपने चहेतों को खाद सप्लाई करता है। जबकि दिनभर दुकान बंद रहती है। इसकेचलते किसान वापस लौट जाते हैं। शुक्रवार को रोड छप्पर गांव का किसान इंद्रजीत सिंह गोदाम में खाद लेने के लिए आया तो उसे संचालक खाद के साथ सल्फर खरीदने को मजबूर कर रहा था। यह सूचना मिलते ही वे जिला प्रधान संजू गुंदियाना, निदेशक मंदीप सिंह, किसान इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, बबलू, गुरप्रीत सिंह, जय सिंह व पप्पल के साथ जोड़ियां नाका पर पेट्रोल पंप के पास स्थित फर्टिलाइजर के गोदाम पर पहुंचे। इस दौरान दुकान के मालिक ने गोदाम का शटर खोलने से मना कर दिया। उन्होंने कृषि विभाग के एसडीओ सतबीर सिंह व पुलिस को भी मौके पर बुलाया। फिर भी ताला नहीं खोला गया। कड़ी मशक्कत के बाद ताला खुला तो गोदाम के अंदर से करीब 900 कट्टे मिले। इनमें से 400 कट्टे ऐसे थे जिनका कोई रिकार्ड नहीं था। इनमें से करीब डेढ सौ कट्टे किसानों को दिलवा दिए गए।
विज्ञापन

वर्जन
गोदाम से यूरिया खाद न देने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे। किसानों को खाद दिलवा दिया गया। यह विभाग का फर्टिलाइजर लाइसेंस धारक है। कुछ खाद के कट्टे का रिकार्ड नहीं दिखा पाने पर उसे शोकाज नोटिस जारी किया गया है। यदि उसमें कोई खामी मिली तो उसके खिलाफ फर्टिलाइजर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed