फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BKU workers burnt the effigy of the government.

Kurukshetra News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
BKU workers burnt the effigy of the government.
कुरुक्षेत्र। बीआर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
कुरुक्षेत्र। गेहूं के स्टॉक पर पानी की बौछारें छोड़े जाने का मामला इंस्पेक्टर को निलंबित किए जाने के बाद भी थम नहीं रहा है। यह मामला शुक्रवार को उस समय और गहरा गया जब भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और पुतले के साथ अनाजमंडी के समीप कार्यालय से बीआर चौक तक मार्च निकाला। इसके उपरांत जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव संजीव कुमार आलमपुर, जिला महासचिव सरदार दिलबाग सिंह बारवा, प्रेस प्रवक्ता जय भगवान किरमिच, राजेश भूरा युवा प्रधान, सुनील खेड़ी रामनगर, देवेंद्र चीमा व ईश्वर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने महज एक इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा को निलंबित कर औपचारिकता निभाई है। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाना चाहिए। यही नहीं इस मामले की गहन जांच करवाकर अन्य दोषियों पर भी जल्द व सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मांग को लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार की अनदेखी व अफसरशाही हावी होने के चलते भ्रष्टाचार खुले तौर पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के शहर व जिले में भी जब ये हालात है तो दूसरे जिलों में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही प्रशासन ने इस संबंध में आगे कार्रवाई नहीं की तो वे मुख्यमंत्री आवास को घेरेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे के चलते अलर्ट मोड पर रही पुलिस

जहां भाकियू कार्यकर्ता सरकार का पुतला जला थे और जमकर रोष जता रहे थे वहीं उस दौरान पहले लाडवा व फिर प्रदर्शन स्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूरी पर श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम थे। ऐसे में पुलिस पूरे अलर्ट मोड पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed