फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BKU to formulate strategy today for protests on the 15th and 21st against the trade deal.

Kurukshetra News: ट्रेड डील के विरोध में भाकियू 15 व 21 के आंदोलन के लिए आज बनाएगी रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
BKU to formulate strategy today for protests on the 15th and 21st against the trade deal.
कुरुक्षेत्र। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का विरोध लगातार जारी है। इसी के चलते 15 जुलाई को प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी तो 21 जुलाई को दिल्ली में किसान रैली कर रोष जताया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए यूनियन ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। यूनियन की ओर से शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय बैठक की जाएगी जबकि कल पंजाब के दोराहा में भी प्रदेश स्तर की बैठक होगी। इसके बाद उत्तरप्रदेश में बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

इन बैठकों में आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की जाएगी तो वहीं पदाधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को आंदोलन में शामिल करने को लेकर गांव-गांव जाकर जागरूक करने की ड्यूटी लगाई जाएगी। यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़नी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। इससे पहले चढूनी की पहल पर पिछले माह ही दो दिन चंडीगढ़ में भी बैठक की गई थी, जिसमें कई किसान संगठन शामिल हुए थे। उसी दौरान ही ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में आंदोलन करने का एलान किया गया था। गुरनाम चढूनी का कहना है कि यह डील लागू हुई तो किसान व कृषि पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी और इसका सीधा असर व्यापार, कारोबार व रोजगार पर भी पड़ेगा ऐसे में इसका देश पर बड़ा असर पड़ेगा और हर वर्ग के लोग प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील का विरोध करने के लिए हजारों की संख्या में देश भर से किसान जुटेंगे। उन्होंने कारोबारी व मजदूर वर्ग को भी इसमें शामिल होने की अपील की है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में की जा रही रैली में 200 किसान संगठन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed