फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP's two-day training camp begins in Adibadri

Kurukshetra News: भाजपा का आदिबद्री में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

Sun, 17 May 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BJP's two-day training camp begins in Adibadri
कुरुक्षेत्र। कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए सीएम सैनी। संगठन
कुरुक्षेत्र।भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कुरुक्षेत्र जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को आदिबद्री में शुरू हो गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरस्वती उद्गम स्थल श्री आदिबद्री नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की तरक्की की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया और सरकार के विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार ने पिछले साढ़े 11 वर्षों में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र के 217 में से 61 वादे पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 120 वादों पर काम जारी है। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना और 500 रुपये में गैस सिलेंडर योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लाखों महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में रोजी मलिक ने कहा कि भाजपा परिवार की तरह काम करती है और कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। वहीं तीसरे सत्र में मुकेश गौड़ ने भाजपा के इतिहास पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दो सीटों से शुरू हुई भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। जबकि चौथे सत्र में रविंद्र भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहा है और संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed