फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP Yuva Morcha district workers deliberated on organizational matters during their monthly meeting.

Kurukshetra News: भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक में किया संगठन पर मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
BJP Yuva Morcha district workers deliberated on organizational matters during their monthly meeting.
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला के अध्यक्ष साहिल सुधा ने ज्योतिसर मंडल की मासिक बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा विभिन्न जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


साहिल सुधा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उनकी विभिन्न जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। बैठक के बाद साहिल सुधा ने स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए सफाई अभियान में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्रषिपाल मथाना, जिला उपाध्यक्ष सतपाल मास्टर, ज्योतिसर मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कुमार, महामंत्री नोरंग सरपंच, उपाध्यक्ष बलदेव सरपंच, तरसेम, मोनू शर्मा, श्री राजकुमार, निकेश लाम्बा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह तथा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामपाल सैनी सरपंच संजीव जोगना खेड़ा, ड़ाॅ.राजेश बहादुरपुरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed