फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP will win all 10 Lok Sabha seats: Anand

सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा : आनंद

Fri, 23 Feb 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP will win all 10 Lok Sabha seats: Anand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भाजपा के नव नियुक्त जिला प्रभारी जगमोहन आनंद वीरवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां भाजपा लोकसभा कार्यालय पर पदाधिकारियों की एक बैठक जिलाध्यक्ष रवि बतान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। उन्होंने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने का दावाकिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष रवि बतान व जिला प्रभारी जगमोहन आनंद ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों व भाजपा सरकार के जनहित में किए कार्यों को घर घर तक पहुंचाने व पार्टी में मिली जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इससे खुद में भी नेतृत्व करने का विकास होगा। उन्होंने कहा तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए हमें प्रदेश से लोकसभा सभी 10 सीटे जीतकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री तीसरी बार बनाना है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष परमजीत कश्यप ने महिला मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की, जिसमे जिला उपाध्यक्ष उमा सुधा, साक्षी खुराना, शशि गोयल व ममता रानी, महामंत्री ज्योती खंग्वाल व रीना सैनी, जिला सचिव सत्या रानी, सुनीता, शिवानी, लक्ष्मी अरोड़ा, विजयलक्ष्मी, आई टी प्रमुख रीना रानी चौहान, सह प्रमुख सुनीता यादव, कोषाध्यक्ष कविता शर्मा, मीडिया प्रभारी परविंदर कौर, सोशल मीडिया प्रमुख सुनीता रानी को बनाया गया |
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार सैनी, पेनलिष्ट रविंद्र सांगवान, पूर्व सांसद कैलाश सैनी, पूर्व चेयरमेन सरदार हरपाल सिंह चीका, जिला महामंत्री जसविंद्र सैनी, जय सिंह पाल, मण्डल प्रभारी विनीत कवातरा,जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, मीडिया सह प्रमुख दिवाकर,जिला उपाध्यक्ष अनु माल्यांन, देवी दयाल शर्मा, जिला सचिव रेणु खुगर, सतपाल गढीरोडान, राकेश पुरोहित, विशाल सौदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed