फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP State Youth President arrives in the holy city; welcomed with a shower of flowers and a convoy of 400 tractors.

Kurukshetra News: भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे धर्मनगरी, फूलों की वर्षा, 400 ट्रैक्टरों के काफिले से स्वागत

Tue, 25 Aug 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
BJP State Youth President arrives in the holy city; welcomed with a shower of flowers and a convoy of 400 tractors.
कुरुक्षेत्र। फूलों से भाजपा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए। स्वयं - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भाजपा के निर्वाचित युवा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने कहा आज देश की युवा शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भाजपा ने हमेशा युवाओं को नेतृत्व का अवसर दिया है।
वे सोमवार शाम को धर्मनगरी पहुंचे थे, जहां भाजपा युवा जिला अध्यक्ष साहिल सुधा व युवा इकाई ने उनका किया। करीब 400 ट्रैक्टरों और एक हजार से अधिक गाड़ियों के काफिले से अगुवाई की गई। जेसीबी से फूल बरसाए गए। स्वागत रैली का शुभारंभ कुरुक्षेत्र के थीम पार्क (केशव पार्क) से हुआ। भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों, भाजपा के नारों और भारत माता के जयघोष के बीच हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचा। जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र खैरा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख युवा मोर्चा भारती धीमान, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुनील कपूर, युवा मोर्चा रोहतक जिला अध्यक्ष दीपू नागपाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सरदार निर्वर सिंह विर्क ने स्वागत व अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जाट धर्मशाला का किया दौरा

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला पहुंचने परप्रधान डॉ. श्री कृष्ण श्योकंद ने उनका का स्वागत किया। इस दौरान युवाओं और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। अक्षित दहिया ने कहा कि देश के विकास और निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा उनकी आवाज को मजबूती से आगे रखने की आवश्यकता है। अक्षित दहिया ने धर्मशाला परिसर में विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई दीनबंधु चौधरी छोटूराम लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। संवाद

कुरुक्षेत्र। फूलों से भाजपा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए। स्वयं

कुरुक्षेत्र। फूलों से भाजपा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए। स्वयं- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed