फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP State President Nayab Saini said, no goods in Congress shop, now people misled

कुरुक्षेत्र में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी बोले: कांग्रेसियों की दुकान में सामान नहीं, अब लोगों को गुमराह

Fri, 17 Nov 2023 06:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Nov 2023 06:39 PM IST
सार

बीजेपी के नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने पिछले दस साल उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार में मैरिट और योग्यता के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलती है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदा भ्रम फैलाकर राजनीति की है, लेकिन भाजपा की राजनीति जनहित के लिए है।

विज्ञापन
BJP State President Nayab Saini said, no goods in Congress shop, now people misled
बीजेपी के नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की दुकान में अब कोई सामान नहीं बचा है। इस पार्टी के नेता अब लोगों को गुमराह करने में लगे हैं, लेकिन अगले वर्ष होने वाले चुनावों में भी इन्हें कुछ हाथ लगने वाला नहीं है। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना तय है। यह दावा नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने किया। वे रोड़ धर्मशाला में अपने अभिनंदन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे कार्यकर्ताओं के बल पर पूरी लग्न व ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के लोगों के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अभिनंदन समारोह के जरिए उन्हें जो सम्मान क्षेत्र के लोगों ने दिया है, इसे बरकरार रखा जाएगा।
विज्ञापन


सैनी ने पिछले दस साल उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार में मैरिट और योग्यता के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलती है। कांग्रेस राज में विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र से चला एक रुपये महज एक पैसा रह जाता था जबकि भाजपा सरकार ने इसे सवा रुपया करके दिखाया है और आज हर वर्ग बेहद खुश है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदा भ्रम फैलाकर राजनीति की है, लेकिन भाजपा की राजनीति जनहित के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-मनोहर शासन में देश और प्रदेश में गरीब कल्याण और सुशासन के लिए काम हो रहा है।  सैनी ने कहा कि कांग्रेस को कोई घास डालने वाला नहीं बचा तो इन्होंने यूपीए बनाया, जब यूपीए को जनता ने घास नहीं डाली तो अब घमंडिया गठबंधन बना लिया। उन्होंने कहा कि जैसे कपड़े बदलने से चेहरे नहीं बदलते, इनके वही चेहरे हैं जिनको जनता पसंद नहीं करती और नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि  2024 में मोदी-मनोहर के नेतृत्व में तीसरी बार प्रचंड बहुत से भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान विधायक सुभाष सुधा ने भी अपने संबोधन में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डाॅ. पवन सैनी, जिला अध्यक्ष रवि बतान, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी सहित अन्य भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 23 से ज्यादा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम  को प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, विधायक सुभाष सुधा और जिला अध्यक्ष रवि बतान, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने भी संबोधित किया। 

इस दौरान  वाईस चेयरमैन जयसिंह पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह चीका, हैप्पी विर्क, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, भारत भूषण भारती, शकुंतला शर्मा, मदन मोहन जांगड़ा, पवन शर्मा, रोड महासभा के उपप्रधान रामपाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

समारोह एवं रोड शो की झलकियां

- रोड शो करीब तीन घंटे तक चला, बैनर, पोस्टर व स्वागत द्वारों से पाट दिया गया शहर
- जगह-जगह फूल मालाओं से किया गया स्वागत
- पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे से आगे बढ़कर स्वागत करने के लिए मची रही होड़
- रोड धर्मशाला के बाहर चार बुल्डोजर के जरिए की गई फूलों की वर्षा
- अभिनंदन समारोह के मंच पर सबसे पहले नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने किया दंडवत नमन
- किसी ने तलवार तो किसी ने फल मालाओं के साथ किया नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed