फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP state president Mohanlal Badauli said in Kurukshetra

Kurukshetra: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली बोले, बूथ पर पाच दिन और 50 सक्रिय सदस्य बना सकेंगे कार्यकर्ता

Fri, 06 Dec 2024 05:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Dec 2024 05:51 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि अभी 13 हजार सक्रिय सदस्य हैं। 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में हर बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाने हैं।

विज्ञापन
BJP state president Mohanlal Badauli said in Kurukshetra
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली - फोटो : संवाद

विस्तार

अभी तक अपने बूथों पर अपने स्तर पर 50 सदस्य नहीं बना सके हैं, उन्हें पांच दिन का और समय दिया गया है। इसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों से इस संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने दी। वे आज शुक्रवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बताया कि गुरुवार शाम तक भाजपा के सदस्यों की संख्या 28 लाख 21 हजार 128 तक पहुंच गई थी और सदस्य बनने की प्रक्रिया लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ता 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने में जुटें हैं और पार्टी जल्दी ही इस जादुई आंकड़े को पार कर लेगी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को और गति देने तथा हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए हर मंडल में 20 से 25 वरिष्ठ और प्रबुद्ध नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए जिलाध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए तथा साथ ही हर बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कहा है। सक्रिय सदस्य वे ही कार्यकर्ता बनेंगे, जिन्होंने 50 सदस्य जोड़ने का काम किया हो। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को 10 दिसंबर शाम तक अपने अपने जिलों की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि अभी 13 हजार सक्रिय सदस्य हैं। 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में हर बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने 50 से अधिक लोगों को पार्टी से नहीं जोड़ा है वे भी 10 दिसंबर तक अपने लक्ष्य को पूरा करें। 


बड़ौली ने कहा कि नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना कोपानीपत की भूमि से शुरू किया था। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना एक जन आंदोलन बनी और हरियाणा सहित पूरे देश का लिंगानुपात बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। अब पीएम नौ दिसंबर को फिर पानीपत की भूमि से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली बीमा सखी योजना की शुरूआत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed