फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP/RAJ KUMAR SANI/ KURUKSHETRA

गठबंधन पर हाईकमान करेगा फैसला : सैनी

Sun, 15 Jun 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sun, 15 Jun 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP/RAJ KUMAR SANI/ KURUKSHETRA
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि गठबंधन पर फैसला पार्टी हाईकमान करेगी। उम्मीद है कि दो या तीन दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। वे पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को समीक्षा भेज दी गई है। अब गेंद हाईकमान के पाले में है। इस बारे में व्यक्तिगत रूप से वे कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा ने जिस तरह से परचम लहराया है, उसी प्रकार हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कमल का फूल खिलेगा।
विज्ञापन


इससे पहले पंजाबी धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान सांसद राजकुमार सैनी ने भाजपा को समर्थन देने वाले मजहबी सिख समाज के लोगों का स्वागत किया। भाजपा को समर्थन देने वालों में बलदेव सिंह, दीदार सिंह, कुलदीप, सुखविंदर सिंह, सुरेंदर सिंह, अजैब सिंह सहित दर्जनों लोेग शामिल रहे। सांसद ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलता है। कार्यकर्ताओं के बलबूते ही पार्टी अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में इतिहास रचेगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि अभी से हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी और कल्याणकारी योजनाएं चलाकर प्रदेश वासियों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच ने कहा कि भाजपा के शासन में देश और प्रदेश में विकास होगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल राष्ट्र, बल्कि हरियाणा की भी काया बदली जाएगी। हरियाणा को गुजरात मॉडल बनाकर यहां कानून व्यवस्था कायम की जाएगी। जनता को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। बिना पक्षपात के युवाओं को नौकरी दी जाएगी। कार्यक्रम में महेश पारचा, धर्मबीर मिर्जापुर, हैप्पी विर्क, जितेेंद्र अग्रवाल, डा. पवन सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ा सा प्यार हुआ है...
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में जोश भरने के लिए सांसद राजकुमार सैनी गायक के रूप में नजर आए। उन्होंने जनता व कार्यकर्ताओं के साथ रिश्ते की बात ‘थोड़ा सा प्यार हुआ है, थोड़ा है बाकी, हम तो दिल दे ही चुके हैं, बस तेरी हां है बाकी...’ से बयां की। इस गीत के माध्यम से उन्होंने लोगों को हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने हेतु भी प्रेरित किया।


कमेटी के सदस्यों से करेंगे सीधा संपर्क
सैनी ने कहा कि जिला, ब्लॉक व बूथ स्तर पर पदाधिकारियों से वे सीधा संपर्क करेंगे। इस दौरान वे पदाधिकारियों से हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हर गतिविधि की जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed