{"_id":"ba34fa1efb5b2257e92bb9a2493a3692","slug":"bjp-raj-kumar-sani-kurukshetra-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा : सैनी
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 15 Jun 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि राजनीतिक जागृति के बिना कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। समय की नजाकत को समझते हुए सैनी समाज के लोगों को चाहिए कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए राजनीतिक तौर पर जागृत हों, ताकि उन्हें जनसंख्या के अनुपात में प्रत्येक क्षेत्र में बराबर की हिस्सेदारी मिल सके। वे रविवार को सैनी समाज सभा की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में पहुंचने पर सभा के पदाधिकारियों ने सांसद का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि अब समय आ गया है कि हरियाणा के सभी पिछड़ा वर्ग के लोग को प्रदेश स्तर पर एक समन्वय समिति बनाकर राजनीतिक तौर पर एकजुट हों।
उन्होंने सचेत किया कि आज कुछ पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए पिछड़ा वर्ग के लोगों को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है। सैनी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चीन की तर्ज पर देश के प्रत्येक बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कुरुक्षेत्र को विकास की दृष्टि से विश्व के मानचित्र पर लाना है, ताकि यहां पर रोजगार के साधन बढ़ सकें।
उन्होंने सैनी समाज के लोगों सहित कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों का उन्हें सांसद चुनने के लिए आभार जताया और कहा कि जिन आशाओं के साथ जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है वे उन पर हर हाल में खरा उतरेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी, सभा के अध्यक्ष बलजीत सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी, सचिव माया राम, गुरनाम गजलाना, साधू सिंह सैनी सैंसा, सुरेश सैनी, वेदप्रकाश सैनी, पितांबर सैनी, कैप्टन माया राम सैनी, बिशंबर सैनी, राजेंद्र सैनी, तरसेम राय मौजूद रहे।