{"_id":"691a1b4a993c8a167706fcc4","slug":"bjp-president-jp-naddas-wife-dr-mallika-nadda-paid-obeisance-at-saraswati-temple-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145447-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा ने टेका सरस्वती मंदिर में माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा ने टेका सरस्वती मंदिर में माथा
Mon, 17 Nov 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना करती भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्मपत्नी ड
- फोटो : राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के लिए लगा दंड।
पिहोवा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा रविवार शाम को पिहोवा पहुंचीं। यहां उन्होंने ऐतिहासिक सरस्वती मंदिर में माथा टेका। मंदिर के पुजारी ने विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करवाई। उनके साथ कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहीं।
सरस्वती मन्दिर में माथा टेकने के बाद डॉ. मल्लिका नड्डा और पूर्व विधायक लतिका शर्मा सरस्वती तीर्थ स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब भी गईं। डाॅ. नड्डा ने कहा कि पिहोवा का सरस्वती तीर्थ दुनियाभर में पितृ मोक्ष के लिए जाना जाता है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मिक शांति के लिए सरस्वती तीर्थ स्नान, पिंडदान, गति और तर्पण करने के लिए पहुंचते हैं। माथा टेकने के बाद डॉ. मल्लिका नड्डा और लतिका शर्मा पंजाब के सीएम भगवंत मान के ससुराल मदनपुर गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवंत मान के चाचा ससुर हरपाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। हरपाल सिंह का भतीजा जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा का दोस्त है।