फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP MP Naveen Jindal hugged and congratulated the Congress candidate Ashok Arora

Haryana: जब भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने गले लगकर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दी जीत की बधाई

Tue, 08 Oct 2024 11:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 11:34 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ता भी अचानक दोनों नेताओं को गले मिलते देख हैरान रह गए। 

विज्ञापन
BJP MP Naveen Jindal hugged and congratulated the Congress candidate Ashok Arora
नवीन जिंदल ने दी अशोक अरोड़ा को बधाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

इसे राजनीतिक विरोधियों के बीच आपसी प्रेम कहें या चुनाव परिणामों से मिली जीत की उत्सुकता कि भाजपा के सांसद नवीन जिंदल व थानेसर से विधायक बने अशोक अरोड़ा अचानक गले लगते दिखाई दिए।

विज्ञापन


मौका था अशोक अरोड़ा की जीत के बाद रोड शो निकाले जाने का। इसी दौरान सांसद नवीन जिंदल ज्योतिसर तीर्थ पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं लाडवा से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी से मिलने जा रहे थे। इसी बीच जब अचानक अशोक अरोड़ा रोड शो लेकर आए तो नवीन जिंदल ने अपनी गाड़ी रुकवाई और अरोड़ा के रथ पर चढ़ गए।
विज्ञापन


अरोड़ा ने भी उन्हें हाथ का सहारा देकर ऊपर खींच लिया, जिसके बाद दोनों गले लगे तो नवीन जिंदल ने उन्हें बधाई भी दी। महज एक मिनट के इस राजनीतिक घटनाक्रम को देख रोड शो में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैरान रह गए तो वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब सैनी का भी काफिला रूकवाया और दी बधाई
सांसद नवीन जिंदल ने थीम पार्क के पास ज्योतिसर से लाडवा की ओर जा रहे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी का भी काफिला रूकवाया और उन्हें गुलदस्ता देकर लाडवा व पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत की बधाई दी। सांसद जिंदल ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के मन की आवाज है और अब इस जीत के साथ हम हरियाणा को नए आयाम पर लेकर जाएंगे। हमारी सरकार ने हमेशा ही विकास, सुशासन व सामाजिक समरसता को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed