{"_id":"19d6872917537c1814be9831ac9f8225","slug":"bjp-leader-fired-in-the-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर हवाई फायर
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
प्लॉट की रजिस्टरी कराने के लिए गए व्यापारी को देखकर भाजपा नेता हवा में
फायर कर दिया। इस मामले से पुलिस को अवगत करा दिया है।
बताया गया है कि मामले को सुलझाने के लिए समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अंतिम सूचना मिलने तक यह सिरे नहीं चढ़ पाए थे।
घटना की जानकारी देते हुए व्यापारी गुलशन कुमार ने बताया कि उन्होंने भाजपा नेता प्रेम हिगाखेड़ी से तीन प्लॉटों की रजिस्टरी करानी है। इन तीनों प्लॉटों का ब्याना करीब बीस लाख रुपये दिए थे। पिछले काफी समय से भाजपा नेता को प्लाटों की रजिस्टरी कराने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन उसने एक न सुनी।
आज उसने रजिस्टरी कराने की बात कहकर घर कृष्णा नगर गामड़ी बुलाया, जहां उससे कहासुनी हो गई। व्यापारी के मुताबिक इसके बाद प्रेम ने रिवाल्वर निकाल ली और उसके द्वारा ऐसा करते ही उसने (गुलशन) भाजपा नेता के पिता चरणदास को पकड़कर गले लगा लिया और फिर उसे फायर करने को कहा। इसके बाद प्रेम ने हवा में एक फायर कर दिया।
गुलशन ने बताया कि अभी इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है, लेकिन समझौते के प्रयास जारी है। वहीं सुभाष मंडी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि हवाई फायर के आरोप में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में शिकायत नहीं आई, लेकिन बहरहाल हवाई फायर का केस दर्ज किया गया है।ं