फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP flag hoisted with respect at MP's residence

Kurukshetra News: सांसद निवास पर सम्मानपूर्वक फहराया गया भाजपा का ध्वज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
BJP flag hoisted with respect at MP's residence
कुरुक्षेत्र। सांसद निवास पर पार्टी ध्वज फहराते हुए कार्यकर्ता। स्वय
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले स्थित सांसद निवास जिंदल हाउस (बूथ नंबर 66) पर पार्टी का ध्वज पूरे सम्मान के साथ फहराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। सांसद कार्यालय प्रभारी व पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक संगठनात्मक उत्सव नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने सिद्धांतों और कार्यशैली के माध्यम से देश में विकास और पारदर्शिता को नई दिशा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।कार्यक्रम में थानेसर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जांगड़ा, शक्ति केंद्र प्रमुख मलकीत ढांडा, बूथ अध्यक्ष रमेश सिंगला, व्यक्ति और सांसद नवीन जिंदल की टीम के सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। सांसद निवास पर पार्टी ध्वज फहराते हुए कार्यकर्ता। स्वय

कुरुक्षेत्र। सांसद निवास पर पार्टी ध्वज फहराते हुए कार्यकर्ता। स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed