{"_id":"67eee9a24c85bd239e09ded0","slug":"bjp-first-extorted-votes-in-the-name-of-bpl-now-they-are-threatening-to-file-fir-arora-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-133711-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पहले बीपीएल के नाम पर वोट ऐंठे, अब दी जा रही एफआईआर की धमकी : अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पहले बीपीएल के नाम पर वोट ऐंठे, अब दी जा रही एफआईआर की धमकी : अरोड़ा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चुनाव से पहले तो भारतीय जनता पार्टी ने वोट ऐंठने के लिए लोगों के नाम बीपीएल मे जुड़वा दिए और अब सरकार बनने के बाद लोगों को धमकी दी जा रही है कि या तो स्वयं कटवा लो वरना एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। भाजपा की यह ओंछी राजनीति है। सरकार को अब एक ही मकसद नजर आ रहा है कि लोगों की जेबों पर किस प्रकार से डाका डाला जाए और लोगों को धमकाया जाए।
ये आरोप थानेसर विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने लगाए। वे गुरुवार को अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की मांगों की आवाज उठाई। पांच ध्यानाकर्षण प्रस्ताव उन्होंने लगाए, जिसमें से चार प्रस्ताव कुरुक्षेत्र से जुड़े हुए थे। भाजपा द्वारा काफी दिनों से प्रचार किया जा रहा था कि कुरुक्षेत्र का रिंग रोड बनेगा। इसको लेकर उन्होंने विधानसभा में प्रश्न लगाया, इस प्रश्न पर सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब दिया गया कि अभी कुरुक्षेत्र के रिंग रोड का कोई प्लान नहीं है। इस पर उन्हाेंने कुरुक्षेत्र के बाईपास का मुद्दा उठाया लेकिन सरकार की तरफ से कहा गया कि पिहोवा-लाडवा रोड के साथ बाईपास बनाया जाएगा। इस पर उन्होंने मार्ग को चौड़ा करने के लिए कहा तो सरकार ने आश्वासन दिया है कि मार्ग को चौड़ा किया जाएगा।
अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने विधानसभा मे गोवंश की बदहाली पर सवाल उठाया। सरकार की तरफ से 20 रुपये प्रति गाय गाेशालाओं को दिया जा रहा है जबकि 100 रुपये से ज्यादा प्रति गाय पर खर्च आ जाता है। सरकार को चाहिए कि गोशालाओं की राशि बढ़ाई जाए। कुत्तों की भी संख्या बढ़ रही है। स्कूलों के अंदर शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, स्कूलों का भवन जर्जर हो चुका है। स्कूलों में शौचालय नहीं है। कई स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं तो कई स्कूलों में बच्चे ही नहीं हैं। कुरुक्षेत्र धार्मिक नगरी है जोकि पूरे विश्व में विशेष स्थान रखती है। ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा के पत्थर टूटे पड़े हैं। पवित्र तीर्थ ब्रह्मसरोवर व शिक्षा के मंदिर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच में डंपिंग स्थल बना दिया गया है, जोकि गलत है।
विज्ञापन
अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने बिजली के बिल बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डालने का काम किया है। टोल के रेट बढ़ा दिए गए हैं, जोकि सरासर गलत हैं। उन्होंने विस में मांग रखी कि जीएसटी काउंसलिंग को जीएसटी में राहत देने के लिए सिफारिश की जाए।
मरीज कहां करवाएं इलाज, प्राइवेट कमरों में बने हैं दफ्तर
एलएनजेपी नागरिक अस्पताल का जिक्र करते हुए अरोड़ा ने कहा कि अस्पताल के प्राइवेट कमरों में सरकारी दफ्तर चल रहे हैं, ऐसे में मरीज कहां अपना इलाज करवाएं। उन्होंने सुझाव भी दिया था कि जब तक बिल्डिंग तैयार नहीं होती तब तक इन एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक को किराए की जगह में शिफ्ट कर दिया जाए लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया। कुरुक्षेत्र के ऐसे हालात हैं कि पुराने शहर में पानी की किल्लत हो रही है।