{"_id":"62f0185b76eb1c7b16704aed","slug":"birmingham-could-not-reach-due-to-kovid-being-infected-kurukshetra-news-knl1172118178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड पॉजिटिव के कारण नवजोत नहीं पहुंच पाई बर्मिंघम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड पॉजिटिव के कारण नवजोत नहीं पहुंच पाई बर्मिंघम
विज्ञापन
ओलंपियन नवजोत कौर कॉमनवेल्थ खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित हो गई, मगर बर्मिंघम रवानगी से दो दिन पूर्व वह कोविड पॉजिटिव हो गई। इस कारण नवजोत टीम के साथ नहीं जा सकी और उसे रेस्ट के लिए घर आना पड़ा। आज भारतीय महिला हॉकी ने कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड को हराया तो नवजोत ने अपने परिजनों के साथ व टीम के खिलाड़ियों को वीडियो कॉल कर जीत का जश्न मनाया। टीम की जीत पर नवजोत खुशी के आंसू नहीं रोक पाई। नवजोत ने कहा कि बेशक वह शारीरिक रूप से बर्मिंघम नहीं थी, लेकिन मानसिक रूप से वह अपनी टीम के साथ जुड़ी हुई थी। उसे अपनी टीम की जीत की बेहद खुशी है और इस जीत के लिए उसने गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेक कर अरदास भी थी।
पत्रकारों से बातचीत में नवजोत ने बताया कि वर्ल्ड कप खेलने के बाद वह कॉमनवेल्थ गेम्स खेलने के लिए तैयारी थी। वह टीम के साथ बर्मिंघम भी पहुंच चुकी थी और वहां पर पांच दिन कॉमनवेल्थ खेलों के लिए डट कर अभ्यास भी किया, लेकिन 25 जुलाई को उसकी कुछ तबियत बिगड़ गई। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इस कारण वह टीम के साथ बर्मिंघम नहीं पहुंच सकीं।
कहा कि उनकी पूरी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कांस्य पदक जीत देश का गौरव बढ़ाया है। आने वाले मैचों में फिर से खेलेगी और देश का सम्मान बढ़ाएगी।