{"_id":"68619fe61d643a5f6e06607f","slug":"bike-riders-snatched-womans-purse-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-138005-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाइक सवारों ने छीना महिला का पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाइक सवारों ने छीना महिला का पर्स
विज्ञापन
शाहाबाद। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर बस स्टैंड के बाहर 26 जून को शाम करीब 4:30 बजे बाइक सवार दो झपटमारों ने चंडीगढ़ निवासी निशा का पर्स छीन लिया और बराड़ा रोड की ओर भाग गए। पर्स में निशा का मंगलसूत्र, 1500 रुपये नकद, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
निशा जो मूल रूप से करनाल के अधोया गांव की रहने वाली है और पति की नौकरी के कारण चंडीगढ़ में रहती है, शाहाबाद में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने के लिए आई थी। साक्षात्कार के बाद वह चंडीगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी तभी यह घटना हुई। निशा ने बताया कि दो युवक बाइक पर आए और तेजी से उनका पर्स छीनकर भाग गए।
शोर मचाने के बावजूद आसपास से कोई मदद नहीं मिली। निशा ने किसी और के फोन से पुलिस को सूचना दी और अपने पर मोबाइल पर कॉल किया, जो बंद मिला। घटना से घबराई निशा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संवाद