फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike riders snatched mobile from courier boy by pushing

Kurukshetra News: धक्का मारकर कूरियर व्बॉय से मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched mobile from courier boy by pushing
कुरुक्षेत्र। लाडवा रोड पर गांव मथाना अड्डे के पास से बाइक सवार दो युवक एक कूरियर व्बॉय का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वह मथाना अड्डे के पास कूरियर डिलीवरी करने आया था। जाते समय आरोपियों ने उसे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन

चढूनी जाटान गांव निवासी नीरज ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि वह एक कूरियर कंपनी में नौकरी करता है। उसका काम कूरियर की डिलीवरी करना है। इस संबंध में सुबह करीब सवा 10 बजे कूरियर देने के लिए बाइक पर गांव मथाना बस अड्डे के पास आया था। बाइक साइड में लगाकर, जिसे कूरियर देना था उसे कॉल करने लगा, तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए, जिसमें पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और धक्का मारकर उसे नीचे गिरा दिया। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed