फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike rider death by car collision

Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
इस्माईलाबाद। कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरदयाल सिंह वासी डेरा अंग्रेज सिंह इस्माईलाबाद ने थाना में दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपने पड़ोसी जोगा सिंह के साथ अपने खेत अंबाला हिसार रोड जलबहेडा के पास खड़े थे। उसी समय उसका भाई हरदयाल सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर इस्माईलाबाद की तरफ से अपने खेतों की तरफ जा रहा था। जब वह उनके पास से गुजरा तो उसी समय एक कार चालक इस्माईलाबाद की तरफ से आया और पीछे से उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में दो-तीन व्यक्ति सवार थे जो उतरकर उनके पास आए। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली पुलिस में कर्मचारी है। राहगीरों की मदद से उन्होंने एंबुलेंस का प्रबंध कर हरदयाल सिंह को सरस्वती मिशन हॉस्पिटल पिहोवा लेकर गए जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरदयाल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed