{"_id":"6598604edb161a941007a73a","slug":"bike-rider-arrested-with-opium-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-11537-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अफीम के साथ बाइक सवार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अफीम के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने 250 ग्राम अफीम के साथ एक बाइक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित कुमार निवासी किशनपुरा अपनी बाइक पर अफीम बेचने के लिए उमरी चौक जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी कर काबू कर लिया। सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम पिपली चौक पुल के नीचे गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि सुमित कुमार अफीम बेचता है।
आज भी वह अपनी बाइक पर अपने गांव से अफीम बेचने के लिए जीटी रोड पर उमरी चौक पर शनि मंदिर के पास आएगा। सूचना पर टीम ने टीम जीटी रोड पर शनि मंदिर के पास नाकाबंदी कर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को मिली सूचना अनुसार बाइक पर युवक आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रुकवाकर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।