फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike rider absconded by snatching mobile, case registered

बाइक सवार मोबाइल छीन हुए फरार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider absconded by snatching mobile, case registered
सेक्टर-चार में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रात का खाना खाने के बाद अपने मकान के आसपास ही सैर कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में पूर्णचंद्र पांडेय वासी सेक्टर-चार ने बताया कि वह आईटीआई तरावड़ी से प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त है। वह अक्सर खाना खाने के बाद सैर पर जाते हैं। सोमवार रात को भी वह खाना खाने के बाद करीब नौ बजे सैर करने निकले थे। सैर करने के दौरान ही उनके भाई की कॉल आ गई। वह मोबाइल पर उनसे बातचीत करते हुए ही सैर करने लगे। फिर जैसे ही वह मकान 1735 के पास पहुंचे तभी बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। जब तक वह कुछ समझते आरोपी उनसे काफी दूर निकल गए थे। हालांकि उन्होंने उनका पीछा करने का प्रयास भी किया, मगर वह लोग सेक्टर-चार की गली से भागने में कामयाब रहे। यह सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि वह बाइक का नंबर तक नहीं देख पाए। तब वह दौड़कर तुरंत अपने घर पहुंचे और अपने बेटे के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बेटे के मोबाइल से अपने नंबर पर भी कई बार कॉल की, मगर उनका नंबर बंद आता रहा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed