फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver injured in collision with three wheeler, wife dies

थ्री व्हीलर की टक्कर लगने से बाइक चालक घायल, पत्नी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 03:15 AM IST
विज्ञापन
Bike driver injured in collision with three wheeler, wife dies
गांव गुमथला गढू के पास तेज रफ्तार थ्री व्हीलर की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान करिश्मा वासी क्योड़क के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में क्योड़क वासी सागर ने बताया कि 30 जुलाई की शाम वह अपनी पत्नी करिश्मा के साथ बाइक पर अपनी ससुराल यमुनानगर जाने के लिए निकला था। गांव गुमथला गढू के समीप पहुंचने पर उसकी पत्नी को प्यास लगी थी। उसे पानी पिलाने के लिए उसने सड़क की साइड में बाइक रोक ली थी तथा उसकी पत्नी बोतल से पानी पीने लगी। इसी दौरान पिहोवा की तरफ से तेज रफ्तार थ्री व्हीलर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अधिक चोटें लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया था। यहां से परिजन उन्हें पिहोवा के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद थ्री व्हीलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल सागर की शिकायत पर थ्री व्हीलर के नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed