फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver dies in collision with scooter, friend injured

Kurukshetra News: स्कूटी की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दोस्त जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies in collision with scooter, friend injured
कुरुक्षेत्र। रोहित। फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। फतेह सिंह रोड पर नेचर फार्म के नजदीक स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त और स्कूटी चालक जख्मी हो गए। मृतक की शिनाख्त रोहित 22 निवासी महादेव कॉलोनी कैथल के रूप में हुई। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। इस हादसे ने परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया। रोहित अपने दोस्त के साथ बाइक पर पिहोवा आ रहा था।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में नरेंद्र कुमार 24 निवासी चंदाना गेट कैथल ने बताया कि रोहित उसके साथ ही ऑटो मोबाइल की दुकान पर डेंटिंग-पेंटिंग का करता था। रविवार को दुकान की छुट्टी होने के कारण रोहित ने उसे बाइक पर पिहोवा में दोस्त से मिलने चलने की बात कही थी। करीब साढ़े तीन बजे रोहित उसे अपनी बाइक लेकर पिहोवा की ओर चल दिया। करीब एक घंटे के बाद वह लोग डेरा फतेह सिंह रोड पर नेचर फार्म के नजदीक पहुंचे तो पिहोवा की तरफ से तेज रफ्तार में आए स्कूटी चालक ने उनकी साइड में आकर सीधे टक्कर बाइक में मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उनके साथ-साथ स्कूटी चालक को भी चोट आई, मगर रोहित के सिर में ज्यादा चोट लगी थी। राहगीरों ने उनको पिहोवा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां रोहित की जांच कर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



दो बहनों का इकलौता भाई था रोहित
रोहित दो बहनों का इकलौता भाई था। करीब दो साल से वह कैथल में कार की डेंटिंग-पेंटिंग का काम सीख रहा था। अब काम सीखने के बाद रोहित उसी दुकान पर काम करने लगा था। उसके पिता रत्नेश किसी फैक्टरी में काम करते हैं। पिता-पुत्र साथ मिलकर घर का गुजारा चला रहे थे। रोहित की मौत से उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed