{"_id":"61cb75e79ad71d3ff66a35af","slug":"bike-driver-dies-in-car-collision-kurukshetra-news-knl9428986","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कार की टक्कर लगने बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक की पहचान संजीव कुमार (32) वासी खासपुर के रूप में हुई, जो कि मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में रणजीत सिंह वासी गांव कडामी ने कहा कि वह मसीता हाउस झांसा चुंगी कुरुक्षेत्र में अपना मकान बना रहा है। संजीव कुमार उसका बहुत ही अच्छा दोस्त था। सोमवार को संजीव उसके पास मसीता हाउस पहुंचा था और उससे अपने गांव जाने के लिए बाइक की मांग रहा था। तब उसने अपनी बाइक संजीव को दी थी और उसके पास उसके भाई की बाइक खड़ी थी। संजीव उसकी बाइक लेकर अपने गांव खासपुर के लिए अकेला और वह अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक पर एक साथ निकले थे। संजीव बाइक पर उनके आगे-आगे चल रहा था। जैसे ही हम पिपली चौक लिंक रोड से होते हुए किशनपुरा मोड से थोड़ा आगे पहुंचे तो पिपली-कुरुक्षेत्र की तरफ से आए एक कार चालक ने अपनी कार को तेज गति से चलाते हुए उसके दोस्त संजीव कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संजीव कुमार बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में गहरी चोट लगी। उसने तुरंत बाइक रोककर संजीव को संभाला, लेकिन सिर में गहरी चोट लगने से संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी।