फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver caught with two kilos of poppy seeds

Kurukshetra News: दो किलो चूरा पोस्त के साथ बाइक चालक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bike driver caught with two kilos of poppy seeds
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक बाइक चालक को दो किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी जोनी निवासी धानोखेड़ी जिला करनाल ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया था। शक होने पर टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम बाबैन में गश्त कर रही थी, तभी टीम को सूचना मिली कि जोनी चूरापोस्त बेचने का धंधा करता है। वह अपनी बाइक पर लाडवा से होकर बाबैन की तरफ जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने बाबैन रोड पर पीर बाबा मोड़ के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को बाइक पर एक युवक आता दिखा। आरोपी ने सामने पुलिस टीम को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, मगर टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed