फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver arrested with opium

Kurukshetra News: अफीम के साथ बाइक चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Bike driver arrested with opium
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने बाइक चालक को 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रवि उर्फ रोहित बगड़ निवासी चनारथल शाहाबाद अपनी बाइक पर अफीम बेचने के लिए एनएच-44 पर आया था। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम कार्यालय में मौजूद थी तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि रवि अफीम बेचता है। आज भी वह बाइक पर एनएच-44 से होते हुए धंतौड़ी पुल के पास अफीम बेचने के लिए आएगा। सूचना के आधार पर टीम ने धंतौड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को चनारथल की तरफ से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे बाइक समेत काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 ग्राम अफीम बरामद हई। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed