फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike driver arrested with country made pistol

Kurukshetra News: देसी पिस्टल के साथ बाइक चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bike driver arrested with country made pistol
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक की टीम ने एक बाइक चालक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पिस्टल की जांच करने पर उसमें से एक कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी शुभम निवासी मंगौली रांगडान की बाइक को भी कब्जे में लिया है। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम लाडवा में पीर बाबा मोड़ लाडवा के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को सूचना मिली कि शुभम के पास देसी पिस्टल है। वह कुछ देर बाद अपनी बाइक से मुस्तफाबाद रोड से लाडवा की तरफ आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने इंदिरा गांधी कॉलेज के पास नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम को बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर टीम ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे एक कारतूस से लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed