फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bid standing in the dock of VIP numbers

Kurukshetra News: वीआईपी नंबरों की कटघरे में खड़े हो लगाई बोली

Tue, 25 Apr 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bid standing in the dock of VIP numbers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। वाहनों के लिए वीआईपी नंबर लेने आए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि प्रशासन ने उनके बैठने तक का प्रबंध नहीं कर रखा था। उनको एसडीएम कोर्ट में मुजरिमों की तरह कटघरे के अंदर व आसपास खड़े होकर बोली देनी पड़ी, जबकि सरकार को उनसे लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वीआईपी नंबरों की बोली में सबसे महंगा नंबर एचआर 41 एम-1111 बिका। यह नंबर दो लाख 80 हजार रुपये में नीलाम हुआ, जिसे गौरव जिंदल निवासी शास्त्री कॉलोनी ने खरीदा।

नंबर लेने आए लोगों ने बताया कि प्रशासन ने मौके पर न तो उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था कर रखी थी। न ही बैठने का कोई प्रबंध किया गया था। एसडीएम कोर्ट में मुजरिमों की तरह कटघरे के अंदर और आसपास खड़े होकर लोग नंबरों के लिए बोली लगा रहे थे। प्रशासन एक तरफ तो दावा कर रहा है कि इस नीलामी से सरकार को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, लेकिन जिन लोगों के कारण यह राजस्व एकत्रित हुआ है उनको मौके पर कोई सुविधा नहीं दी गई। यदि प्रशासन भविष्य में भी ऐसी अनदेखी करेगा तो वे इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed