फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhuvik won the best educational video award at the national level

Kurukshetra News: भूविक ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक वीडियो पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bhuvik won the best educational video award at the national level
कुरुक्षेत्र। भूविक को सम्मानित करते प्रधानाचार्य सहित अन्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के सातवीं के छात्र भूविक ने मिडिल स्कूल लर्नर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ वीडियो कार्यक्रम का पुरस्कार जीता। ये कंटेंट प्रतियोगिता राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) द्वारा अखिल भारतीय बाल शैक्षिक की ओर से कराई गई।
विज्ञापन


ये प्रतियोगिता 26 से 28 मार्च तक उत्तर-पूर्वी क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान शिलांग, मेघालय में आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य शिक्षा में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देना था। इसमें देश से 700 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। भूविक ने वीडियो श्रेणी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उनकी प्रस्तुति को बेहतरीन आंका गया। इस उपलब्धि के लिए भूविक को 20 हजार की छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर भूविक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed