फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bhoomi Pujan of Indoor Sports Complex was done, modern sports facilities will be available

Kurukshetra News: इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया भूमि पूजन, मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं

Sun, 03 Aug 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 03 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan of Indoor Sports Complex was done, modern sports facilities will be available
कुरुक्षेत्र। भूमि पूजन करते  उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा व साथ में अन्य स्टाफ। संव
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में शनिवार को इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए भूमि पूजन विधिवत रूप से किया गया। यह इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम सावन शुक्ल अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन



उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा, हिंदू शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ, उपाध्यक्ष चेतराम शर्मा, स्थानीय समिति के अध्यक्ष मोहन पाल सिंगला, प्रबंधक विरेंद्र वालिया, कोषाध्यक्ष रमेश गुलाटी, सदस्य जंग बहादुर सिंगला, प्राचार्य अनिल मदान व छात्रावास अधीक्षक सुशील चौधरी की उपस्थिति में पं. सतीश शास्त्री व पं. मोहित शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन करवाया।
विज्ञापन


स्कूल परिसर के मुख्य द्वार पर सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण शुद्धता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया। विजय नड्डा ने बताया कि यह दो मंजिला इंडोर कॉम्प्लेक्स आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें निचले तल पर बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस व कैरम की व्यवस्था होगी। खेल सामग्री और मैदान सभी राष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे अधिक आत्मविश्वासी व तकनीकी रूप से सक्षम बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य केवल शिक्षा नहीं बल्कि संस्कार व स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देना है। यह कॉम्प्लेक्स उसी सोच का साकार रूप है। कार्यक्रम में स्काउट शिवम, विनय, लक्ष्य, अमनप्रीत और शिवांश ने सेवा में विशेष योगदान दिया। इस मौके पर रविंद्र सिंह, महावीर वत्स, नरेंद्र, सतपाल, नीरज शर्मा, राजकुमार राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। भूमि पूजन करते  उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा व साथ में अन्य स्टाफ। संव

कुरुक्षेत्र। भूमि पूजन करते  उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा व साथ में अन्य स्टाफ। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed